Hardware and Software Requirements to Install Linux in hindi
Hardware and Software Requirements to Install Linux लाइनक्स ( फेडोरा कोट ) या इसका कोई P. C. Edition को स्थापित करने के लिए निम्नलिखित आवश्यकताएँ हैं . 1. X86 प्रोसेसर ( X86 Processor ) आपके कम्प्यूटर को इसके लिए Intel compatible सी . पी . यू . की आवश्यकता होती है । हालांकि इसके इन्स्टॉलेशन के लिए प्रोसेसर के लिए यह आवश्यक नहीं है कि यह नवीनतम पेन्टियम प्रोसेसर हो । यद्यपि लाइनक्स किसी पुराने प्रोसेसर जैसे 80386 लें तो उस पर भी बिना किसी बाधा के चल सकता है , इसके लिए 80386 से उपर का कोई भी प्रोसेसर उपयुक्त होगा । 2. फ्लॉपी डिस्क ड्राइव या सी . डी . रौम ( Floppy Disk Drive or CD – ROM ) आपको इन्स्टॉलेशन प्रक्रिया को बूट / प्रारम्भ करने के लिए आपके कम्प्यूटर में फ्लॉपी डिस्क ड्राइव या कॉम्पैक्ट – डिस्क ड्राइव लगा होना चाहिए । 3. हार्ड डिस्क ( Hard Disk ) आपको लाइनक्स इन्स्टॉलेशन के लिए एक हार्ड डिस्क या हाई डिस्क के पार्टिशन की आवश्यकता होती है जिसमें कम से कम 350 MB space Free हो । हार्ड डिस्क में Free Space की आवश्यकता लाइनक्स इन्स्टॉलेशन के प्रकार त...